बीड के 10वीं के छात्र ने पिता के अंतिम संस्कार से पहले बोर्ड की परीक्षा दी

Ads

बीड के 10वीं के छात्र ने पिता के अंतिम संस्कार से पहले बोर्ड की परीक्षा दी

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 06:08 PM IST

बीड, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले के 16 वर्षीय छात्र ने अपने पिता के अंतिम संस्कार से पहले 10वीं कक्षा की राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ। छात्र के पिता की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों ने इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात दो कारों की टक्कर में युवराज पाचपुते के पिता संतोष पाचपुते गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

गेवराई तहसील स्थित उनके घर पर जब रिश्तेदार और पड़ोसी शोक व्यक्त करने के लिए जमा हुए तो परिवार ने फैसला किया कि युवराज की पढ़ाई का नुकसान नहीं होना चाहिए।

परिजनों ने कहा कि जब संतोष पाचपुते का पार्थिव शरीर घर पर रखा था तब युवराज स्थानीय आश्रम स्कूल स्थित अपने परीक्षा केंद्र गया और बुधवार को दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच हिंदी का पेपर लिखा। शाम करीब पांच बजे उसने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन