बीड: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद आग लगने से दो मकान जलकर खाक
बीड: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद आग लगने से दो मकान जलकर खाक
बीड, 24 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के पट्टीवाड़गांव में शुक्रवार सुबह एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद लगी भीषण आग में दो मकान जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बालासाहेब जाधव के आवास पर उनकी पत्नी के निधन के बाद दसवें दिन की रस्म के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। जाधव की पत्नी का इसी महीने की शुरुआत में कैंसर से निधन हो गया था।
अधिकारी ने बताया कि खाना बनाते समय भट्ठी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पास में रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक जोरदार विस्फोट हुआ।
भाषा सुमित देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


