सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान: आईएमडी

सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान: आईएमडी

सितंबर में देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान: आईएमडी
Modified Date: August 31, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: August 31, 2026 7:11 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि सितंबर में पूरे देश में कुल मासिक बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा कि सितंबर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) के 91 प्रतिशत से कम रहने का अनुमान है।

एलपीए का मतलब किसी खास क्षेत्र में किसी निर्धारित अवधि, जैसे एक महीने या एक मौसम के दौरान दर्ज बारिश का लंबे समय, आमतौर पर 30 से 50 वर्षों का औसत होता है।

वर्ष 1971 से 2020 के बीच के आंकड़ों के आधार पर सितंबर के लिए दीर्घावधि औसत करीब 167.9 मिमी है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि सितंबर में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में