बंगाल में शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों के लिए दैनिक भत्तों में बढ़ोत्तरी की घोषणा

बंगाल में शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों के लिए दैनिक भत्तों में बढ़ोत्तरी की घोषणा

बंगाल में शहरी रोजगार योजना के श्रमिकों के लिए दैनिक भत्तों में बढ़ोत्तरी की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 26, 2021 1:38 pm IST

कोलकाता, 26 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य की शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों के दैनिक भत्तों में बढ़ोत्तरी की है।

उन्होंने कहा कि अकुशल श्रमिक को अब रोजाना 202 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी जोकि पहले 144 रुपये थी। वहीं, अर्द्ध कुशल श्रमिक की दिहाड़ी को 172 रुपये से बढ़ाकर 303 रुपये प्रतिदिन किया गया है।

बनर्जी ने कहा कि इस रोजगार योजना के तहत कुशल श्रमिकों की एक नई श्रेणी की भी शुरुआत की गई है। ऐसे श्रमिकों को 400 रुपये दिहाड़ी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ मैं पश्चिम बंगाल रोजगार योजना के तहत दिहाड़ी श्रमिकों के भत्तों में बढ़ोत्तरी की घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में