छावनी में तब्दील होगा पश्चिम बंगाल, पहले चरण के चुनाव के लिए केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियों की होगी तैनाती

छावनी में तब्दील होगा पश्चिम बंगाल, पहले चरण के चुनाव के लिए केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियों की होगी तैनाती

छावनी में तब्दील होगा पश्चिम बंगाल, पहले चरण के चुनाव के लिए केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियों की होगी तैनाती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 6, 2021 4:35 pm IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केन्द्रीय बलों की 415 कंपनियों को तैनात किया जायेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 कंपनियां और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां समेत केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 200 कंपनियां अब तक राज्य में पहुंच चुकी हैं।

Read More: 15 दिन, 4 शहीद…कहां हो रही चूक…अब लाल आतंक को कैसे काउंटर करेगी सरकार?

अधिकारी ने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की शेष 215 कंपनियां अगले कुछ दिनों में राज्य में पहुंचेंगी। इन बलों को उन विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, जहां पहले चरण में चुनाव होगा।’’ केंद्रीय बलों की प्रत्येक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में, पांच जिलों में 30 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। इस चरण के लिए कुल 10,288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Read More: भाजपा के बाद कांग्रेस ने किया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान, देखिए सूची

अधिकारी ने बताया कि पुरुलिया में 3,127 बूथ, बांकुरा में 1,328, पूर्व मेदिनीपुर में 2,437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2,089 बूथ होंगे। दिन में, चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने जिलों में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। इसके अलावा, वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जग मोहन से भी मिले, जो राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ज्यादातर चर्चा कानून एवं व्यवस्था, और पहले चरण में होने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर की गई।’’

Read More: पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री साहू ने दिए इंटिलिजेंस जांच के निर्देश, कहा- टीम गठित कर करें आवश्यक कार्रवाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"