बंगाल : हावड़ा के झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लगी

बंगाल : हावड़ा के झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लगी

बंगाल : हावड़ा के झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लगी
Modified Date: December 19, 2023 / 10:11 pm IST
Published Date: December 19, 2023 10:11 pm IST

हावड़ा (प. बंगाल), 19 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से कई झुग्गियों के खाक हो जाने की आशंका है। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि आग इचापुर इलाके में लगी और तेजी से पास की झुग्गी बस्ती तक फैल गई और लोग अपनी झुग्गियों से बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि कुल 12 दमकल गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राज्य अग्निशमन विभाग के मंत्री सुजीत बोस मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में