बंगाल: चुनाव से पहले वाहनों की जांच अभियान में एक व्यक्ति हिरासत में, नकदी जब्त
बंगाल: चुनाव से पहले वाहनों की जांच अभियान में एक व्यक्ति हिरासत में, नकदी जब्त
कोलकाता, 18 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार को वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उसके पास से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बरुईपुर थाना क्षेत्र के जयतला इलाके में हुई।
उन्होंने कहा, ‘नाका जांच के दौरान एक बाइक सवार के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे सत्यापन के लिए रोका गया। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली और नकदी से भरा एक बैग बरामद किया। पैसों के स्रोत की पुष्टि की जा रही है।’
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि तिलपी इलाके का निवासी आरोपी कुरालिया जा रहा था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीट हैं।
भाषा प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


