Vande Bharat: संसद की मर्यादा पर छिड़ी नई बहस… अधिकारियों ने राहुल से की माफी की मांग, भाजपा सांसद ने भी साधा निशाना तो कांग्रेस ने दिलाई अतीत की याद
Parliament Latest News: राहुल गांधी समेत कई सांसदों के संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्कुट पीने की तस्वीरों ने विवाद खड़ा कर दिया है।
Parliament Latest News|| Image- ANI News File
- संसद की गरिमा और नेताओं की मर्यादा को लेकर आज एक नई बहस छिड़ गई है।
- मामला 12 मार्च का है, जब विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में LPG संकट को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
- राहुल गांधी समेत कई सांसदों के संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्कुट पीने की तस्वीरों ने विवाद खड़ा कर दिया है।
Parliament Latest News: नई दिल्ली: संसद की गरिमा और नेताओं की मर्यादा को लेकर आज एक नई बहस छिड़ गई है। मामला 12 मार्च का है, जब विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में LPG संकट को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
लेकिन अब इस प्रदर्शन के ‘तरीके’ पर सवाल उठ रहे हैं, राहुल गांधी समेत कई सांसदों के संसद की सीढ़ियों पर बैठकर चाय-बिस्कुट पीने की तस्वीरों ने विवाद खड़ा कर दिया है। 204 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, IPS, IAS और वकीलों ने एक ओपन लेटर लिखकर राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की है। (Parliament Latest News) लेटर में साफ कहा गया है कि, स्पीकर के मना करने के बावजूद संसद की सीढ़ियों को राजनीतिक मंच बनाना संसदीय नियमों का खुला उल्लंघन है। विवाद सिर्फ संसद की सीढ़ियों तक सीमित नहीं रहा..भाजपा सांसद कंगना रनौत ने साफ कहा कि, राहुल गांधी के ‘टपोरी’ जैसी लैंग्वेज, ‘तू-तड़ाक’ वाले अंदाज से महिला सांसद असहज महसूस करती हैं।
लेकिन कांग्रेस ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। (Parliament Latest News) विधायक असलम शेख ने कंगना को उनके ‘अतीत’ की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें अपने बारे में गूगल पर सर्च करना चाहिए। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि, लोकतंत्र के मंदिर में विरोध की सीमा क्या होनी चाहिए? क्या राहुल गांधी इन पूर्व अधिकारियों की मांग पर माफी मांगेंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: आदिवासीयों पर पूरा ध्यान, रामनवमी पर नया अभियान!… मेगा इवेंट की तैयारी में BJP-VHP, एमपी में शुरू हुई सियासी बयानबाजी
- शह मात The Big Debate: मिशन आदिवासी पर हाईकमान, राहुल-खरगे का क्या फरमान? कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बैठक, बैज लेकर आएंगे कौनसा संदेश?
- MP Police News : त्योहारों से पहले DGP का बड़ा फरमान! अब अगले आदेश तक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Facebook


