Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन, सदन में आज गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन, सदन में आज गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन, सदन में आज गरमाएगा माहौल, प्रश्नकाल के दौरान उठेगा ये मुद्दा

Chhattisgarh Budget 2026/Image Source: IBC24 File

Modified Date: March 19, 2026 / 07:56 am IST
Published Date: March 19, 2026 7:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • धर्म स्वतंत्र विधेयक आज सदन में पेश और पास होने की संभावना
  • प्रश्नकाल में आयुष्मान योजना, सड़क सुरक्षा और पुलिस भवन पर चर्चा
  • फोर्टीफाइड चावल वितरण और विशेष सहायता राशि के दुरुपयोग पर ध्यानाकर्षण

रायपुर: Chhattisgarh Budget 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है। जिसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे।

मंत्री विजय शर्मा और श्याम बिहारी देंगे सवालों का जवाब

Chhattisgarh Budget 2026 इसके अलावा आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान आयुष्मान योजना, सड़क सुरक्षा निधि और पुलिस भवन जैसे अहम मुद्दे उठाए जाएंगे।

ध्यानाकर्षण के दौरान उठेगा ये मुद्दा

वहीं दूसरी ओर ध्यानाकर्षण के दौरान फोर्टीफाइड चावल वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठेगा। जिस पर विधायक ओंकार साहू के सवाल का जवाब खाद्य मंत्री देंगे। साथ ही भारत सरकार से विशेष सहायता योजना में प्राप्त राशि की दुरुपयोग का भी मुद्दा गूंजेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल का जवाब देंगे।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संशोधन विधेयक और हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक को भी पास किया जाएगा। साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।