Petrol Diesel Price 19 March 2026: 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अब आपके शहर में एक लीटर का कितना देना होगा

Petrol Diesel Price 19 March 2026: 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अब आपके शहर में एक लीटर का कितना देना होगा

Petrol Diesel Price 19 March 2026: 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अब आपके शहर में एक लीटर का कितना देना होगा

Petrol Diesel Price 19 March 2026: 25 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी हुआ इजाफा, जानिए अब आपके शहर में एक लीटर का कितना देना होगा / Image: IBC24 Customized

Modified Date: March 19, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: March 19, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमतों में 25 रुपये बढ़ोतरी
  • क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई
  • पाकिस्तान ने भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 55 रुपये की ऐतिहासिक वृद्धि

बिजनेस: Petrol Diesel Price 19 March 2026: खाड़ी देशों लगातार जारी युद्ध के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृति गैस की संकट की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि पेट्रोल पंप बंद होने की स्थिति में हैं तो गैस एजेंसियों के सामने रिफिलिंग करवाने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पेट्रोल की कीमत में 25 और डीजल के रेट में 24 रुपए बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं।

डीजल 24 रुपए महंगा

Petrol Diesel Price 19 March 2026 मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला​ लिया है। पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जारी कीमत के अनुसार ऑटो डीजल की कीमत में 22 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब यह 303 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं, सुपर डीजल की कीमत 24 रुपए बढ़ाकर 353 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

पेट्रोल की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी

बात करें पेट्रोल के दाम की तो 92 ऑक्टेन पेट्रोल अब 24 रुपए महंगा होकर 317 रुपये और 95 ऑक्टेन पेट्रोल 25 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 365 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा, केरोसिन (मिट्टी तेल) की कीमत में भी 13 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे इसका नया दाम 195 रुपए हो गया है। सरकारी कंपनी के साथ-साथ लंका आईओसी (LIOC) ने भी अपने दामों में इसी अनुपात में बढ़ोतरी की है।

कच्चे तेल कीमतों में होगा भारी इजाफा

वहीं, कोलंबो विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रियंगा दुनुसिंघे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार को वैश्विक रुझानों को देखते हुए घरेलू ईंधन कीमतों में संभावित वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विस्तार से बताया कि पिछले शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमत 92-93 डॉलर प्रति बैरल थी, जो सोमवार को बाजार खुलने पर उछलकर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल छू रहे आसमान

गौरतलब है कि कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने के बाद पाकिस्तान ने भी दो दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी की थी। कीमतें बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल का रेट 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि 1 मार्च को ही पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 8 और डीजल की कीमत में 5 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल-डीजल का नया रेट

ईंधन का प्रकार पुरानी कीमत (लगभग) नई कीमत (वृद्धि)
ऑटो डीजल 281 रुपये 303 रुपये (+22)
सुपर डीजल 329 रुपये 353 रुपये (+24)
पेट्रोल 92 ऑक्टेन 293 रुपये 317 रुपये (+24)
पेट्रोल 95 ऑक्टेन 340 रुपये 365 रुपये (+25)
केरोसिन 182 रुपये 195 रुपये (+13)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"