मंत्री के काफिले पर भीड़ ने किया पत्थरों से हमला, हाथ में आयी चोट, बाल-बाल बचे मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी

Minister Siddiqullah Chowdhury's convoy attacked: पुलिस ने काले झंडे दिखाने और मंत्री के काफिले पर पथराव की घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना के बाद भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया तथा मंत्री को सुरक्षा में तैनात एक वाहन से मौके से ले जाया गया।

मंत्री के काफिले पर भीड़ ने किया पत्थरों से हमला,  हाथ में आयी चोट, बाल-बाल बचे मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी
Modified Date: July 3, 2025 / 06:52 pm IST
Published Date: July 3, 2025 6:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संवाददाताओं से कहा कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई
  • भीड़ ने उनके वाहन पर पत्थर फेंके और ‘विंडस्क्रीन’ तोड़ दी

कोलकाता: Minister Siddiqullah Chowdhury’s convoy attacked पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सिद्दीकुल्ला चौधरी बृहस्पतिवार को पूर्वी बर्धमान जिले में भीड़ द्वारा उनके काफिले पर किये गये हमले में बाल-बाल बच गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा मंत्री चौधरी ने 2021 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पूर्व बर्धमान जिले के मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी जान लेने की कोशिश की गई, क्योंकि स्थानीय पंचायत प्रधान के नेतृत्व में उनकी पार्टी के एक गुट से संबंधित भीड़ ने उनके वाहन पर पत्थर फेंके और ‘विंडस्क्रीन’ तोड़ दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई।

मंत्री ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “स्थानीय पंचायत प्रधान रफीकुल इस्लाम शेख ने अपने समर्थकों के साथ मुझ पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक ने हमलावरों को तितर-बितर करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। केवल मेरे साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ही मुझे बचाने आए।” मंत्री ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Minister Siddiqullah Chowdhury’s convoy attacked, शेख ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह स्थानीय लोगों द्वारा स्वतःस्फूर्त काले झंडे दिखाने का प्रदर्शन था, जो भ्रष्ट मंत्री से नाराज थे, जिन्होंने मोंटेश्वर के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया था। चूंकि हम चाहते थे कि वे हमारी शिकायतें सुनें, इसलिए उनका काफिला तेजी से वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिससे उनके वाहन को कुछ नुकसान हो सकता था। हालांकि, वे हत्या के प्रयास के आरोप लगाकर नाटक कर रहे हैं।”

पुलिस ने काले झंडे दिखाने और मंत्री के काफिले पर पथराव की घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना के बाद भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया तथा मंत्री को सुरक्षा में तैनात एक वाहन से मौके से ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इलाके में छापेमारी जारी है।

read more: चीनी क्षेत्र 1.3 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बना : खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी

read more:  Monkey Viral Video: जब लंगूर खुद बना राजा! कार की छत पर बैठकर निकली शाही सवारी, चित्रकूट से वायरल हुआ मजेदार वीडि


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com