बंगाल पुलिस ने अभिनेता राहुल बनर्जी के मौत के मामले में बयान दर्ज किए

Ads

बंगाल पुलिस ने अभिनेता राहुल बनर्जी के मौत के मामले में बयान दर्ज किए

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 03:31 PM IST

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल पुलिस ने ओडिशा के तलसारी बीच पर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की कथित रूप से डूबने से हुई मौत के मामले में सोमवार को घटनास्थल पर मौजूद लोगों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 43 वर्षीय अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया गया।

अभिनेता की मौत ओडिशा में होने के कारण मामले की जांच कर रहे पूर्व मेदिनीपुर जिला पुलिस के जांचकर्ता ओडिशा पुलिस से घटना के वीडियो फुटेज प्रप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘जांचकर्ताओं ने उन लोगों के बयानों को दर्ज किया है जो मौके पर मौजूद थे और जिन्होंने घटना देखी थी ताकि अभिनेता की मौत के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।’

पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा ने कहा कि ओडिशा पुलिस से महत्वपूर्ण वीडियो फुटेज प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।

साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘ ओडिशा पुलिस के पास राहुल के अंतिम क्षणों के दौरान शूटिंग का और घटना का वीडियो फुटेज है। जांच के हित में इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।’

अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के मामा सहित उनके रिश्तेदार और कुछ दोस्त उनके पार्थिव शरीर को वापस कोलकाता लाने के लिए तमलुक पहुंच गए हैं।

बनर्जी की रविवार को पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित ओडिशा के बालेश्वर जिले के तलसारी बीच पर समुद्र में कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई थी।

अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका सरकार और 13 वर्षीय बेटा है।

उनके सह-अभिनेता दिगंत बागची ने बताया कि वह ‘भोले बाबा पार करेगा’ नामक बंगाली धारावाहिक की शूटिंग के लिए बीच पर गए थे।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश