दक्षिण सूडान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों की हत्या की

Ads

दक्षिण सूडान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 04:55 PM IST

जुबा, 30 मार्च (एपी) अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में सोने की खदान को लेकर हुए विवाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना का कथित वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें एक खुले मैदान में दर्जनों शव दिखाई दे रहे हैं। एक स्थानीय पत्रकार ने बताया कि माना जा रहा है कि कई अन्य पीड़ित झाड़ियों में भाग गए हैं।

सूडान के राज्य जेबेल इराक में स्थित सोने की खदान को लेकर पूर्व में भी अवैध खनिकों और खनन कंपनियों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं।

पुलिस प्रवक्ता क्वासीजवोक डोमिनिक अमोण्डोक ने बताया कि जैसे ही उन्हें हमले के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी, वह उसे साझा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बस इतना पता है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने जेबेल इराक में एक सोने की खदान पर हमला किया। इसमें 70 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।’’

एपी धीरज सुरेश

सुरेश