Bhopal Murder News : मामूली कहासुनी के बाद व्यापारी की बेरहमी से हत्या, देर रात वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव, अब हिंदू संगठन कर रहे ऐसी मांग

Ads

Bhopal में मामूली कहासुनी के बाद 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा की हत्या से तनाव फैल गया। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 04:31 PM IST

Bhopal Murder News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • Bhopal में विजय मेवाड़ा की चाकू मारकर हत्या
  • मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार, 30 हजार का इनाम घोषित
  • दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल : Bhopal Murder Case मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहाँ नाश्ते की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा की कल देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। वहीं मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश आसिफ बम के एनकाउंटर, फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की जा रही है।

रास्ते में हुई कहासुनी

दरअसल पूरी घटना देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजय मेवाड़ा अपने साथियों के साथ चाइनीज की दुकान पर काम करने वाले युवक कृष्णा लोधी को उसके घर प्रगति नगर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आसिफ बम, इमरान ब्रावो और आरिश से उनका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि पहले इमरान ब्रावो और विजय मेवाड़ा के बीच कहासुनी हुई और इमरान ने विजय को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

Bhopal Police Action छुरी निकालकर की हत्या

इसी बीच मुख्य आरोपी आसिफ बम वहां पहुंचा और उसने छुरी निकालकर विजय मेवाड़ा के पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया।

पूरे इलाके में भारी तनाव

हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों फरहान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार आरोपी आसिफ उर्फ बम पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि आरोपी आसिफ पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

घटना कहाँ हुई?

Bhopal के प्रगति नगर इलाके में।

मुख्य आरोपी कौन है?

आसिफ उर्फ बम, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित किया।

शीर्ष 5 समाचार