Tumm se Tumm Tak: मीरा की साजिशें हुई बेनकाब ! क्या अनु के चरित्र पर लगेगा कभी न मिटने वाला दाग या फिर किसी नए दुश्मन का होगा आगाज़?

Ads

Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में थोड़ी मस्ती, रोमांस और सस्पेंस से भरा होने वाला है, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि चोरी छिपे अनु से मिलना क्या रह पायेगा राज़ या फिर खड़ी होगी कोई नई मुसीबत?

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 04:53 PM IST

Tumm se Tumm Tak 30th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

HIGHLIGHTS
  • क्या गोपाल और पुष्पा के आने से पहले बदल जाएगी पूरी कहानी?
  • गायत्री ने लगाई पाबन्दी!

Tumm se Tumm TakZee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में थोड़ी मस्ती, रोमांस और सस्पेंस से भरा होने वाला है क्योंकि आर्या गायत्री के नियमों की परवाह किए बिना, अनु से दूर रहने से इंकार कर देता है।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: गायत्री ने लगाई पाबन्दी!

गायत्री झेंडे से कहती है कि सख्ती से इस बात का ध्यान रखे कि गोपाल और पुष्पा के लौटने तक आर्या और अनु एक दूसरे से नहीं मिलने चाहिए। झेंडे, गायत्री की दी हुई इस जिम्मेदारी को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं साथ ही आर्या की हर हरकत पर पैनी नज़र रखता है जैसे उसका फुल-टाइम गार्ड हो। इससे आर्या खुद को फँसा हुआ महसूस करता है और फ़्रस्ट्रेट हो जाता है वह झेंडे से कहता है कि वो यह ठीक नहीं कर रहा है। झेंडे उसे याद दिलाता है कि वह सिर्फ आदेशों का पालन कर रहा है। लेकिन आर्या, ऐसा इंसान नहीं है जो आसानी से हार मान ले।

आर्या ने बनाया सीक्रेट प्लान!

वह अनु से न मिल पाने पर उसे फ़ोन करता है। वह दोनों बड़े ही प्यार से एक दूसरे से बातचीत करते हैं किन्तु आर्या को अनु का मूड ऑफ लगता है। कारण पूछने पर अनु कबूल करती है कि उससे न मिल पाने के कारण उसका मन उदास है। दोनों की यह तड़प, उनके रिश्ते की गहराई दर्शाती है साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि वह दोनों को एक-दूसरे की मौजूदगी के आदि हो चुके है।

फिर आर्या, कुछ रोमांटिक अंदाज़ में अनु को सरप्राइज देने की योजना बनाता है और बिना कुछ बताए, एक प्लेफुल गाने के ज़रिए सीक्रेट मीटिंग का हिंट देता है। अनु कंफ्यूज हो जाती है लेकिन उसे यह तो समझ आ जाता है कि आर्या कुछ तो करने वाला है।

Tumm se Tumm Tak 30th March written update: रात के सन्नाटे में गूंजती आवाज़ें!

दूसरी ओर, अनु के माता-पिता (गोपाल और पुष्पा), कुलदेवी के दर्शन के लिए जाते हैं और अनु घर पर अकेली होती है। चारो तरफ अँधेरा, घर में सन्नाटे के साथ खामोशी से उसे बेचैनी महसूस होती है। डरते और घबराते हुए मोमबत्ती जलाना, उस पल में उसकी कमज़ोरी दर्शाता है। माहौल तनाव पूर्ण तब होता है जब अचानक कोई आहट सुनाई देती है और अनु चौंक जाती है साथ ही पुकारती है कि वहां कौन है?

अचानक आर्या को अपने सामने पाकर वह हैरान रह जाती है साथ ही राहत भी महसूस होती है। आर्या का चोरी-छिपे, रात के सन्नाटे में आना, नियम तोड़ना नहीं बल्कि बंदिशों के बाद भी अपने प्यार से मिलने की तड़प को दिखाता है।

अब आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि गायत्री के नियमों को न मान कर, चोरी छिपे अनु से मिलना क्या रह पायेगा राज़ या फिर खड़ी होगी कोई नई मुसीबत?

इन्हें भी पढ़ें:

30 मार्च 2026 के एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन के बीच क्या बड़ी बाधा आई?

एपिसोड में अनु की माँ ने सख्त आदेश दिया है कि जब तक उसके माता-पिता वापस नहीं आ जाते, अनु को आर्यवर्धन से पूरी तरह दूर रहना होगा। यह 'दूरी' मीरा और रघुपति के लिए अपनी नई साजिशें रचने का एक सुनहरा मौका बन गई है।

रजाई के बक्सों में आग लगाने के पीछे किसका हाथ था और क्यों?

रजाई के बक्सों में आग रघुपति ने मीरा और मानसी के साथ मिलकर लगाई थी। उनका मकसद अनु को लापरवाह साबित करना और उसके चरित्र पर उंगली उठाकर उसे आर्यवर्धन की नजरों में गिराना था।

क्या आर्यवर्धन ने अनु पर लगे आरोपों पर यकीन किया?

नहीं, आर्यवर्धन का अनु पर अटूट विश्वास है। जहाँ पूरी दुनिया और मीरा की तिकड़ी अनु को बदनाम करने में लगी है, वहीं आर्यवर्धन एक ढाल बनकर उसके साथ खड़ा है और आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहा है।

इस एपिसोड में 'राजनंदिनी' का क्या कनेक्शन दिखाया गया है?

एपिसोड के अंत में एक बड़ा सस्पेंस छोड़ा गया है कि राजनंदिनी से जुड़ा एक पुराना राज खुलने वाला है। यह संकेत दिया गया है कि राजनंदिनी का अतीत अनु और आर्यवर्धन के भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है।