बंगाल: आरएसएस ने कोलकाता के पास नया कार्यालय खोला
बंगाल: आरएसएस ने कोलकाता के पास नया कार्यालय खोला
कोलकाता, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शनिवार को कोलकाता के पास न्यू टाउन में अपने नए पांच मंजिला कार्यालय ‘केशव स्मृति’ का औपचारिक उद्घाटन किया।
महानगर में आरएसएस के मौजूदा राज्य मुख्यालय ‘केशव भवन’ की स्थापना के करीब चार दशक बाद यह नया कार्यालय शुरू किया गया।
आरएसएस के राष्ट्रीय महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने इस नए भवन का उद्घाटन किया।
इसे पश्चिम बंगाल में संघ की बढ़ती गतिविधियों को समायोजित करने के लिए एक अतिरिक्त संगठनात्मक केंद्र के रूप में तैयार किया गया है।
पांच मंजिला इस भवन को आधुनिक सुविधाओं और संगठन की पारंपरिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें बैठकों, ठहरने, भोजन, अभिलेखों के संरक्षण और डिजिटल संचार के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं।
यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद आरएसएस द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण विस्तार के दावे की पृष्ठभूमि में सामने आया है।
आरएसएस के दक्षिण बंगाल प्रचार प्रमुख बिप्लब रे ने कहा कि मई तक राज्य में संगठन की करीब 5,000 शाखाएं थीं और 10 अक्टूबर को पड़ने वाले महालया तक इनकी संख्या बढ़ाकर 10,000 करने का लक्ष्य रखा गया है।
महालया, बंगाल में दुर्गा पूजा से मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण दिन है।
भाषा पवनेश जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


