युवा नवोन्मेषकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएं आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र: प्रह्लाद जोशी

युवा नवोन्मेषकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएं आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र: प्रह्लाद जोशी

युवा नवोन्मेषकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएं आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र: प्रह्लाद जोशी
Modified Date: September 26, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: September 26, 2026 9:35 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को तेज करने, ‘डीप-टेक’ उद्यमिता को बढ़ावा देने और भारत के नवाचार तंत्र को वैश्विक बाजारों एवं अवसरों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री ने बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र संघ की पहल ‘संगम’ के सातवें संस्करण में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम का विषय ‘‘आत्मनिर्भर भारत – बिल्डिंग अ सेल्फ रिलांयट इंडिया’’ था।

मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को तेज करने, डीप-टेक उद्यमिता को समर्थन देने और भारत के नवाचार तंत्र को वैश्विक बाजारों और अवसरों से जोड़ने की अपील की।’’

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में