‘बंगाल सैपर्स’ की टुकड़ी गणतंत्र दिवस परेड में करेगी मार्च

‘बंगाल सैपर्स’ की टुकड़ी गणतंत्र दिवस परेड में करेगी मार्च

‘बंगाल सैपर्स’ की टुकड़ी गणतंत्र दिवस परेड में करेगी मार्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: January 25, 2021 10:13 am IST

कोलकाता, 25 जनवरी (भाषा) ‘बंगाल सैपर्स’ रेजिमेंट की एक टुकड़ी नयी दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर परेड में हिस्सा लेगी।

इस संबंध में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘बंगाल सैपर्स’ की टुकड़ी का नेतृत्व मेजर पीयूष शर्मा करेंगे। इस साल की परेड में शर्मा सैन्य टुकड़ी के इकलौते कमांडर होंगे जिन्हें सेना पदक (वीरता) प्राप्त हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि ‘बंगाल सैपर्स’ की स्थापना सात नवंबर, 1803 को हुई थी और गणतंत्र दिवस परेड में 1950 में पहली बार लेफ्टिनेंट जनरल जे एस ढिल्लों ने टुकड़ी का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि सैन्य इंजीनियरिंग रेजिमेंट ने 1944 में बर्मा अभियान के तहत युद्ध के दौरान 1,153 फुट लंबा पुल तैयार किया था।

अधिकारी ने कहा कि टुकड़ी में चार जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शामिल हैं। इनमें सूबेदार कपिल शर्मा ने 2014 के एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं, सूबेदार सुनील कुमार ने साउथ एशियन गेम्स 2014 में नौकायन में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में