कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के विधायक देवाशीष कुमार सोमवार को भूमि धोखाधड़ी के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाये गए कुमार अपने चुनाव प्रचार के बीच ईडी के समक्ष पेश हुए।
एक अधिकारी ने बताया कि ईडी का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या कुमार का कारोबारी अमित गंगोपाध्याय के साथ कोई वित्तीय लेन-देन था, जिनकी संपत्ति पर हाल ही में केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की थी।
उन्होंने बताया, “गंगोपाध्याय के आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और सबूत मिले, जिसके बाद एजेंसी के अधिकारियों ने कुमार से और जानकारी मांगी।”
भाषा अमित जितेंद्र
जितेंद्र