बंगाली अभिनेता की समुद्र में डूबने से मौत

बंगाली अभिनेता की समुद्र में डूबने से मौत

बंगाली अभिनेता की समुद्र में डूबने से मौत
Modified Date: March 29, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: March 29, 2026 10:03 pm IST

कोलकाता, 29 मार्च (भाषा) लोकप्रिय बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की रविवार को ओडिशा के तलसरी समुद्र तट पर डूबने से मौत हो गयी। फिल्म उद्योग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

वह 43 वर्ष के थे । उनके परिवार में पत्नी प्रियंका सरकार और उनका 13 साल का बेटा है।

बनर्जी के सह कलाकार दिगंता बागची ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा के पास स्थित इस समुद्र तट पर ‘भोले बाबा पार करेगा’ नामक एक बंगाली धारावाहिक की शूटिंग के लिए गए थे।

बागची ने कहा, “आज की शूटिंग के बाद वह अकेले पानी में गए, लेकिन किसी तरह पानी के नीचे किसी चीज़ में उलझ गए… सटीक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।’’

उन्होने बताया कि अचानक क्रू सदस्य समेत अन्य लोग चिल्लाने लगे कि राहुल डूब रहे हैं। हम उन्हें पानी से बाहर निकालकर दीघा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के समुद्र तट से लाए जाने के बाद अभिनेता को दीघा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में