Huawei Pura X View: स्क्रीन देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी! Huawei ने उतारा ऐसा फोन, जिसका डिस्प्ले देखते ही कहेंगे ‘ये मोबाइल है या टैबलेट?’
Huawei Pura X View: Huawei ने नया Pura X View स्मार्टफोन पेश किया है, जो अपने यूनिक 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और टैबलेट जैसे चौड़े डिस्प्ले के कारण खास है। कंपनी का यह फोन सामान्य स्मार्टफोन्स से अलग डिजाइन और बेहतरीन अनुभव देने वाला है।
(Huawei Pura X View/ Image Credit: x.com)
- 16:9.5 वाइड डिस्प्ले के साथ आया फोन
- 6.39 इंच का टैबलेट जैसा स्क्रीन
- 7,000mAh की बड़ी बैटरी
Huawei Pura X View: Huawei ने अपने नए और अनोखे स्मार्टफोन Pura X View को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। यह फोन अपने वाइड डिस्पले के कारण चर्चा में है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन है जिसमें इतना चौड़ा स्क्रीन फॉर्म फैक्टर दिया गया है। इसका डिजाइन पहले पेश किए गए Pura X से काफी मिलता-जुलता है।
28 अगस्त से शुरू होगी बिक्री
Huawei ने चीन में Pura X View के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Yu Chengdong ने बताया कि फोन की बिक्री 28 अगस्त से शुरू होगी। इसे 12GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। यह फोन चार कलर आप्शन फैंटम नाइट ब्लैक, लीपिंग शैडो रेड, लिनन ग्रे और जीरो डिग्री व्हाइट में उपलब्ध होगा।
टैबलेट जैसा होगा डिस्प्ले
फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसका रेजोल्यूशन 1,320×2,232 पिक्सल है। इसमें 16:9.5 का वाइड आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। स्क्रीन 6,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2,160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 96.1 प्रतिशत है जबकि बेजल सिर्फ 1.05mm के हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्क्रीन वीडियो, रीडिंग और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देगी।
बड़ी बैटरी और पतला डिजाइन
Huawei Pura X View की मोटाई 6.68mm और वजन 201 ग्राम है। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन कंपनी के नए HarmonyOS 7.0 पर काम करता है। वाइड स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी और पतला डिजाइन इसे बाजार में मौजूद सामान्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाते हैं।
कैमरा और कीमत की जानकारी बाकी
फिलहाल Huawei ने Pura X View की कीमत और रियर कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स में फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, टेलीफोटो लेंस और कुल तीन रियर कैमरों की संभावना जताई है। कंपनी की ओर से इन कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Gas e-KYC Last Date: बस 2 दिन में निपटा लें ये जरूरी काम, वरना गैस सिलेंडर के लिए काटने पड़ सकते हैं ऑफिस के चक्कर!
- CSP Neha Pachisia Suspended: एयर होस्टेस से CSP बनीं नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, हमेशा विवादों से रहा नाता, अब इस मामले में सीएम ने लिया बड़ा एक्शन
- Indravati Tiger Reserve: बारिश के बीच इन्द्रावती टाइगर रिजर्व में हो रहा था ऐसा खेल, देखकर फटी रह गई वन विभाग के अधिकारियों की आंखें, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Facebook


