बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान वापस दिल्ली पहुंची; सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा विमान

बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान वापस दिल्ली पहुंची; सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा विमान

बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की उड़ान वापस दिल्ली पहुंची; सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतरा विमान
Modified Date: May 17, 2024 / 09:01 pm IST
Published Date: May 17, 2024 9:01 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा)बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के विमान को वातानुकूलन इकाई में आग लगने के संदेह के बाद शुक्रवार शाम को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि विमान (उड़ान संख्या एआई 807)को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर सुरक्षित रूप से उतर गया है और उसमें 175 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि विमान की वातानुकूलन इकाई में संदिग्ध आग लग गई थी और आपात स्थिति घोषित की गई थी। विमान ने शाम छह बजकर करीब 40 मिनट पर एहतियातन सुरक्षित लैंडिंग की।

विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में