बेंगलुरु: चलती गाड़ी से बच्चों के गिरने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

बेंगलुरु: चलती गाड़ी से बच्चों के गिरने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 06:40 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 06:40 PM IST

बेंगलुरु, 26 जून (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाने से कुछ बच्चों के सड़क पर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होने के बाद चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को के. आर. पुरम के गायत्री लेआउट में हुई और वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस वीडियो में चलती वैन का पिछला दरवाजा अचानक खुल जाता है जिससे कई बच्चे सड़क पर गिर जाते हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार, इस घटना में करीब चार बच्चों को मामूली खरोंचें आई हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश