Bengaluru Live-in Murder Case: इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्यार का दर्दनाक अंत, टैंकर ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को दी खौफनाक मौत, पढ़िए दिल दहलाने वाली पूरी कहानी

Bengaluru Live-in Murder Case: एक युवक ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

Bengaluru Live-in Murder Case: इंस्टाग्राम से शुरू हुए प्यार का दर्दनाक अंत, टैंकर ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को दी खौफनाक मौत, पढ़िए दिल दहलाने वाली पूरी कहानी

Bengaluru Live-in Murder Case /Image: IBC24 File

Modified Date: June 17, 2026 / 11:27 am IST
Published Date: June 17, 2026 11:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी
  • दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और पिछले छह महीनों से साथ रह रहे थे
  • पुलिस ने आरोपी शरत को गिरफ्तार कर लिया है

Bengaluru Live-in Murder Case: आजकल युवक-युवतियों में प्रेम का रंग इस कदर चढ़ा हैं कि, युवतियां अपनी प्यार के लिए अपनी फैमिली वालों को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन साथ रहने लग जाते हैं। लेकिन कई मामलों में इस लिव-इन रिलेशनशिप खौफनाक मोड़ पर आ जाती है, ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। यहां युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि अनुशा और शरत (Bengaluru Live-in Murder Case) की मुलाकात सोशल मीडिया पर होने के बाद बातचीत आगे बढ़ी, प्यार हुआ और फिर दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने का फैसला किया। लेकिन करीब छह महीने बाद यह रिश्ता खतरनाक मोड़ तक पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस के बाद शरथ ने अनुषा का गला घोंट दिया। दोनों छह महीनों से मल्लेश्वरम इलाके में एक किराए के घर में साथ रह रहे थे।  पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन बाद हुआ घटना का खुलासा

इस घटना (Bengaluru Live-in Murder Case) का खुलासा दो दिन बाद तब हुआ, जब शरद ने अपने वकील को पूरी घटना के बारे में बताया। वकील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी शरत से पूछताछ की जा रही कि आखिर दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.