एक जुलाई से बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी

एक जुलाई से बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी

एक जुलाई से बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: June 30, 2021 12:13 pm IST

बेंगलुरू, 30 जून (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो ट्रेन सेवा अब लोगों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध होगी और यह शुरुआत बृहस्पतिवार से होने जा रही है। बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

बीएमआरसीएल के मुताबिक, व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की सुविधा प्रत्येक पांच के अंतराल पर उपलब्ध होगी जबकि गैर-व्यस्त समय में यह सुविधा 15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। हालांकि आवश्यकता के आधार पर दो ट्रेनों के बीच के अंतराल को बढ़ाया और घटाया जा सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू कर्फ्यू के कारण शनिवार और रविवार को मेट्रो सेवा बंद रहेगी।

बीएमआरसीएल ने इससे पहले कहा था कि अनलॉक-2 के दिशा-निर्देशों के मुताबिक 21 जून से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे और अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे के बीच उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि बीएमआरसीएल ने कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद टोकन व्यवस्था को रोक दिया था। एक जुलाई से अब स्मार्ट कार्ड के अतिरिक्त स्मार्ट टोकन के जरिए भी यात्रा की जा सकती है।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में