Bengaluru Road Accident: भीषण सड़क हादसा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कार की हालत देख आप भी रह जाएंगे दंग

Ads

Bengaluru Road Accident: भीषण सड़क हादसा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कार की हालत देख आप भी रह जाएंगे दंग

  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 11:43 AM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 11:50 AM IST

Bengaluru Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात लोगों की मौत
  • कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी
  • फिर कैंटर और दूसरी कार से भिड़ंत हुई।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के कई वाहनों की टक्कर (Bengaluru Road Accident) में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी।

Bengaluru Road Accident News पुलिस के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। पुलिस के अनुसार एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

 

हादसा कहाँ हुआ?

यह हादसा बेंगलुरु के पास होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ।

कितने लोगों की मौत हुई?

इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है।

हादसा कैसे हुआ?

कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी, फिर नियंत्रण खोकर कैंटर और दूसरी कार से टकरा गई।