अकाल तख्त विवाद के बीच ‘विपश्यना’ के लिए बेंगलुरु रवाना हुए भगवंत मान, भाजपा ने आलोचना की

Ads

अकाल तख्त विवाद के बीच 'विपश्यना' के लिए बेंगलुरु रवाना हुए भगवंत मान, भाजपा ने आलोचना की

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:49 AM IST

चंडीगढ़, दो जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक निजी वेलनेस सेंटर में चार-दिवसीय ‘विपश्यना’ ध्यान सत्र के लिए बृहस्पतिवार को बेंगलुरु रवाना हुए। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मान का बेंगलुरु दौरा ऐसे समय में हुआ है जब अकाल तख्त द्वारा उन्हें ‘गुरु द्रोही’ घोषित किए जाने के बाद एक विवादास्पद वीडियो क्लिप को लेकर विपक्षी दल उन पर लगातार हमले कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि मान के सोमवार तक वापस आने की संभावना है।

इस बीच, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री मान के बेंगलुरु दौरे की तीखी आलोचना की और कहा कि जहां एक तरफ पंजाब बाढ़ के खतरे, आर्थिक संकट, किसानों की परेशानियों और ‘जनता के बढ़ते गुस्से’ से जूझ रहा है, वहीं वह (मुख्यमंत्री) विपश्यना के लिए बेंगलुरु चले गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संकटपूर्ण समय में पंजाब को अपने हाल पर छोड़ देना सरकार की ‘गलत प्राथमिकताओं’ को उजागर करता है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश