Defence Acquisition Council DAC Meeting 2026 : भारत की सेना को मिलने वाली है बड़ी ताकत! आज हो सकता है 2,600 करोड़ के इस डील पर फैसला

Ads

रक्षा खरीद परिषद (DAC) की आज होने वाली अहम बैठक में 2,600 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है। स्वदेशी हथियारों और आधुनिक सैन्य प्रणालियों पर विशेष फोकस रहेगा।

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 07:41 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 07:43 AM IST
HIGHLIGHTS
  • स्वदेशी रक्षा उत्पादन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।
  • भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने की तैयारी।
  • देश को रक्षा क्षेत्र में और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

नई दिल्ली : Defence Acquisition Council DAC Meeting 2026 :  देश की राजधानी दिल्ली में आज रक्षा खरीद परिषद (DAC) की एक बहुत बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में देश की सेनाओं को और मजबूत बनाने के लिए 2,600 करोड़ रुपए से ज्यादा के बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है।

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ भी बैठक में होंगे शामिल

इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के नए सीडीएस (CDS) राजा सुब्रमण्यम, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन शामिल रहेंगे। Hammer Missile MP ATGM Indian Defence इस बैठक का सबसे बड़ा मकसद देश में ही हथियारों के उत्पादन (स्वदेशी उत्पादन) को बढ़ावा देना है।बैठक के दौरान हैमर मिसाइल, स्यूडो सैटेलाइट्स, वर्बा एयर डिफेंस और MP-ATGM मिसाइल जैसे आधुनिक सैन्य उपकरणों को मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है।

परियोजना की लागत 2,600 करोड़ रुपए से अधिक

बता दें की इस परियोजना की लागत 2,600 करोड़ रुपए से अधिक है। इस बैठक का मुख्य फोकस पूरी तरह से स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर टिका हुआ है। इन बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी मिलने से भारतीय सेना की ताकत में भारी इजाफा होगा और देश रक्षा के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें :