अंबाला, दो जुलाई (भाषा) हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर धरना दिया।
यह प्रदर्शन हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित किया गया।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मंत्री के आवास की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड लगाए गए।
कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि वे पहले भी बिजली मंत्री और मुख्यमंत्री, दोनों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कर्मचारी संघ के सर्किल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
भाषा अमित सुरेश
सुरेश