Bhupesh Baghel's defamation case || Image- IBC24 NEWS File
नई दिल्ली: भाजपा के फायरब्रांड नेता और असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है। (Bhupesh Baghel’s defamation case)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का केस किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे, गलत इरादे वाले और बदनाम करने वाले आरोप लगाए हैं। (Bhupesh Baghel’s defamation case) X पर एक पोस्ट में, सरमा ने कहा कि आज, मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मेरे खिलाफ झूठे, गलत इरादे वाले और बदनाम करने वाले आरोप लगाने के लिए ₹500 करोड़ के हर्जाने के लिए मानहानि का केस किया है।
Today, I have filed a defamation case seeking ₹500 crore in damages against Congress leaders Jitendra Singh, Bhupesh Baghel and Gaurav Gogoi for making false, malicious and defamatory allegations against me through a press conference. https://t.co/a9iLcghHiR
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2026
तथ्यहीन आरोप लगाकर अगर कांग्रेसी यह सोचते हैं कि वे बच जाएंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।
आपके पास सबूत हैं तो अदालत में साबित कीजिए। pic.twitter.com/fCo8tU0ajB
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2026