टीम इंडिया पर बोले बिग बी – आलोचना उन्हीं की होती है जो शिखर पर होते हैं

टीम इंडिया पर बोले बिग बी - आलोचना उन्हीं की होती है जो शिखर पर होते हैं

टीम इंडिया पर बोले बिग बी – आलोचना उन्हीं की होती है जो शिखर पर होते हैं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: January 18, 2018 10:22 am IST

मुंबई। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम जब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंची थी, उस वक्त फैंस की उम्मीदें आसमान पर थीं। लगातार 9 टेस्ट सीरीज़ जीतने का शानदार कारनामा टीम इंडिया कर चुकी थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर जिस तरह से लगातार दो टेस्ट हारकर इसने उपमहाद्वीप से बाहर की पिचों पर घुटने टेकने का पुराना इतिहास दोहराया, उससे वो निशाने पर आ गई। पहला टेस्ट टीम इंडिया 73 रन से हारी थी, जबकि दूसरा टेस्ट उससे भी बड़े अंतर 135 रन से हारी। टेस्ट सीरीज़ 3 मैचों की है, इसलिए दूसरा टेस्ट गंवाने के साथ ही उसने सीरीज़ भी गंवा दी है। हालांकि दूसरे टेस्ट में कप्तान कोहली ने पहली पारी में शानदार शतक भी जमाया। कोहली ने पिछले 18 मैचों में 77.80 की औसत से 2023 रन बनाए हैं, इनमें 8 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रदर्शन की बदौलत कोहली आईसीसी प्लेयर ऑफ द इयर भी चुने गए हैं। टीम और कप्तान, दोनों के इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद लगातार दो हार को लेकर जबर्दस्त आलोचना हो रही है। पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार को दूसरे टेस्ट से बाहर रखने का उनका फैसला विवादों में रहा और इस बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बुरी तरह झल्लाते हुए यहां तक कह दिया कि अब टीम भी आप ही चुन लो। इन आलोचनाओं के बीच टीम इंडिया और कप्तान कोहली को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के इस ट्विट से बड़ा हौसला मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- सब 3जी, 4जी की बात करते हैं लेकिन कोई जी काम नहीं करता जी-अमिताभ

 

अमिताभ ने लिखा है कि आलोचना उन्हीं की होती है, जो शिखर पर होते हैं। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर भरोसा है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। भविष्य की बात करें तो देखिए किस तरह अंडर 19 क्रिकेट टीम प्रदर्शन कर रही है, बधाई। इसके बाद उन्होंने अंडर 19 टीम के खिलाड़ियों का नाम भी विशेष तौर पर लिखा है। 

देखें तस्वीर—

                

ये भी पढ़ें- देसी शेर विदेश में ढेर, सेंचुरियन में विनाशकारी साबित हुए लुंगी

                

ये भी पढ़ें- अपनी सरजमीं के हम नारे लगाते हैं, लेकिन पाकिस्तानी होने से हमारा होता है अपमान

भारत – दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ का तीसरा और अंतिम टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया 2014 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों लगातार दो टेस्ट मैच हारी थी, तीन साल बाद दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो हार मिली है। आखिरी टेस्ट टीम इंडिया अगर हारी तो ये दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लीन स्विप होगा। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में