रेलवे के इसे बड़े फैसले से यात्रियों को होगी परेशानी, अब ट्रेन के शौचालय में नहीं मिलेगी ये सुविधा
रेलवे के इसे बड़े फैसले से यात्रियों को होगी परेशानी, अब ट्रेन के शौचालय में नहीं मिलेगी ये सुविधा
नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल जल्द ही रेलवे ट्रेन के भारतीय पद्धति के शौचालय में जंजीर से बंधे मग (पानी का डब्बा) की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। उसकी जगह वेस्टर्न शौचालय में लगने वाले हैंड शॉवर लगाए जा रहे हैं।
Read More News:कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह, सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा,…
खबरों की माने तो यह शॉवर जल्द ही मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के 534 कोचों में लगेंगे। रेल मंडल से संचालित 25 से अधिक ट्रेनों में 508 कोच लगे हैं। 26 कोच स्पेयर मेें रहते हैं। इन सभी कोचों में बायो टॉयलेट की सुविधा प्रदान कर दी गई है। इस फैसले को लेकर जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी से काम शुरू हो गया है। चार माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Read More News:बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, कल पुलिस के साथ हुआ था विवाद

Facebook


