बिहार: खुद को आईबी अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

बिहार: खुद को आईबी अधिकारी बताकर धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:28 PM IST

गयाजी, 12 अप्रैल (भाषा) बिहार के गयाजी रेलवे स्टेशन से खुद को खुफिया ब्यूरो अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह गिरफ्तारी शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त अभियान के दौरान की गई।

बयान में कहा गया है, ‘संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसने पूछताछ करने पर खुद को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का कनिष्ठ जांच अधिकारी बताया। वह रेलवे परिसर में अनधिकृत गतिविधियों में लिप्त पाया गया।’

अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से कथित तौर पर खुफिया ब्यूरो द्वारा जारी किया गया एक पहचान पत्र जब्त किया गया, लेकिन गयाजी स्थित स्थानीय आईबी इकाई से सत्यापन करने पर वह फर्जी पाया गया।

अधिकारियों ने कह कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप