शिमला, 28 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में 15 वर्षीय एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि किशोरी के परिजनों का आरोप है कि 27 जून को बिहार के रहने वाले एक बढ़ई ने घर में किशोरी को अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। उसे परिवार ने अपने घर के नवीनीकरण के काम पर लगाया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (2) (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 8 (यौन हमला) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
भाषा सुमित नरेश
नरेश