उत्तराखंड की अलकनंदा नदी में बिहार का युवक डूबा, तलाश जारी
उत्तराखंड की अलकनंदा नदी में बिहार का युवक डूबा, तलाश जारी
पौड़ी, चार मार्च (भाषा) उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में बुधवार को बिहार का एक युवक अलकनंदा नदी में डूब गया। युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर में एसडीआरएफ के प्रभारी मनोहर कन्याल ने बताया कि शाम को हुई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने युवक की खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि युवक अपने साथियों के साथ कमलेश्वर घाट के पास अलकनंदा नदी में नहाने गया था।
अधिकारी के मुताबिक, साथियों ने जानकारी दी है कि युवक नशे में था और नदी को पार करने की कोशिश में वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।
कन्याल ने बताया कि युवक का नाम दीपक कुमार (19) है जो बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि दीपक के साथ घटनास्थल पर मौजूद लोग दैनिक मजदूरी का काम करते हैं और संभवत: दीपक भी यहां काम के लिए आया हुआ था लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है।
भाषा सं दीप्ति शफीक
शफीक

Facebook


