बिट्स पिलानी के शोध छात्र ने खुदकुशी की

बिट्स पिलानी के शोध छात्र ने खुदकुशी की

बिट्स पिलानी के शोध छात्र ने खुदकुशी की
Modified Date: May 13, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: May 13, 2026 8:56 pm IST

पणजी, 13 मई (भाषा) गोवा के वास्को स्थित बिट्स पिलानी के के. के. बिड़ला परिसर से पीएचडी कर रहे केरल के 26 वर्षीय छात्र ने अपने किराए के फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छात्र जिस फ्लैट में रह रहा था वह संस्थान के पीछे स्थित था।

सूत्रों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में बिट्स पिलानी के वास्को परिसर में अध्ययनरत छात्र की आत्महत्या का यह सातवां मामला है। सूत्रों ने कहा कि इससे पूर्व के छह छात्रों ने परिसर में खुदकुशी की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जुन साबू के रूप में हुई है जो संस्थान में पीएचडी का द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने कहा कि साबू मंगलवार देर रात अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया गया है, हालांकि उसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उन परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है जिनमें छात्र की मौत हुई।

उसने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में