BJP 15 Key Promises for West Bengal || Image- BJP WB File
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, उनका संकल्प पत्र एक मज़बूत और समय-सीमा वाला रोडमैप है, जिसका मुख्य ज़ोर जन-कल्याण, सुशासन और क़ानून-व्यवस्था पर है। (BJP 15 Key Promises for West Bengal) इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से राज्य में अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने घुसपैठियों पर भाजपा की प्रस्तावित कार्रवाई के तहत ‘पहचानो, हटाओ, वापस भेजो’ (Detect, Delete, Deport) का नारा दिया।
इस घोषणापत्र में महिलाओं के कल्याण से जुड़े योजनाओं पर विशेष ज़ोर दिया गया है। इसमें राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा भी शामिल है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रमों और पूरे राज्य में ‘आयुष्मान भारत’ जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी तरह लागू करने का भी संकल्प लिया गया है। इसके अलावा शाह ने पुलिस बल सहित बंगाल की सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा किया।
सुशासन और आर्थिक सुधारों के मोर्चे पर, BJP ने सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर 7वें वेतन आयोग की सिफ़ारिशों को लागू करने का आश्वासन दिया है। (BJP 15 Key Promises for West Bengal) पार्टी ने छह महीने के भीतर ‘समान नागरिक संहिता‘ (UCC) लागू करने और कथित भ्रष्टाचार पर एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करने का भी वादा किया है।
इस घोषणापत्र को “बेहद अहम और समय-सीमा से बंधी प्रतिबद्धता” बताते हुए शाह ने कहा कि बंगाल में BJP का चुनावी अभियान मुख्य रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मज़बूत करने और क़ानून-व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
Trust defines the new path for West Bengal as a firm commitment exists to implement every promise immediately after the formation of the BJP government. With 15 strong resolutions and one clear goal, the mission remains to build a well-governed, secure, and fear-free West Bengal.… pic.twitter.com/59415SdlRw
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 10, 2026
👉🏻 Strong push for women’s health with free HPV vaccination and widespread breast cancer screening.
👉🏻 100% institutionalised delivery ensures every mother receives safe and proper care.
👉🏻 Dedicated police battalion and Durga Security Squad for women’s safety in West Bengal.
👉🏻… pic.twitter.com/zfswjWYLwr— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 10, 2026
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत