भाजपा माफिया की तरह काम कर रही, असम में सिंडिकेट चला रही : प्रियंका गांधी वाद्रा

भाजपा माफिया की तरह काम कर रही, असम में सिंडिकेट चला रही : प्रियंका गांधी वाद्रा

भाजपा माफिया की तरह काम कर रही, असम में सिंडिकेट चला रही : प्रियंका गांधी वाद्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 22, 2021 10:37 am IST

सरुपथार (असम), 22 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है।

कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं, दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है।’’

कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र ‘‘धृतराष्ट्र’’ और ‘‘शकुनी’’ से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया।

धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनी को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘…असम सरकार में, एक शकुनी मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। ’’

प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले ‘धृतराष्ट्र’ ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता ‘शकुनी मामा’ हैं, जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है।

प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा ) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?’’

भाषा

सुभाष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में