Tarun Chug on Punjab Education Minister Resgination : क्या फिर नपेगी इस राज्य के शिक्षा मंत्री की कुर्सी? BJP सांसद ने इस्तीफे के साथ उठाई एक और बड़ी मांग

Ads

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने पंजाब में हालिया पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने CBI जांच की मांग करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 04:54 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 05:04 PM IST

Tarun Chug on Punjab Education Minister Resgination

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने पंजाब पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग की।
  • उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
  • बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दोषियों और पेपर लीक माफिया को बचाने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्ली: Tarun Chug on Punjab Education Minister Resgination : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में भी हाल ही में सामने आए पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के सांसद तरुण चुघ ने दिल्ली में बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस मामले से पूरे पंजाब में भारी गुस्सा है और लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की तुरंत निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराने और दोषियों के साथ-साथ राज्य के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

दोषियों को बचाने में जुटी सरकार

तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री समेत पूरी सरकार दोषियों और माफिया को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े घोटाले के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे युवाओं और छात्रों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

पंजाब सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए तरुण चुघ ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आई इस गिरावट और पेपर लीक माफिया को मिल रहे संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।Exam Paper Leak News इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि अपराधियों और माफिया को बचाने के आरोप में मुख्यमंत्री को भी आगे आकर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: