भाजपा ने सिक्किम नगर निगम चुनाव के लिए छह उम्मीदवार मैदान में उतारे

Ads

भाजपा ने सिक्किम नगर निगम चुनाव के लिए छह उम्मीदवार मैदान में उतारे

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 08:04 PM IST

गंगटोक, 30 मार्च (भाषा) सिक्किम में नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह उम्मीदवार मैदान में उतारे और उन सभी ने सोमवार को अंतिम दिन अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

श्रीजना छेत्री ने गंगटोक नगर निगम के डीजल पावर हाउस वार्ड से अपना नामांकन दाखिल किया।

सिंगतम नगर पंचायत में पेम्पो दोरजी लेपचा ने ताडोंग वार्ड से अपना नामांकन पत्र जमा किया, जबकि रजनी सिंह सिंतुरी ने पीपल दारा वार्ड से नामांकन दाखिल किया।

पाकयोंग जिले के रंगपो नगर पंचायत में मंडी बाजार वार्ड से भोपाल बरैली ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामची जिले में सांगय भूटिया ने नामची नगर परिषद के ऊपरी घुरपिसे वार्ड से नामांकन दाखिल किया, जबकि नरेन सुब्बा ने सोरेंग नगर पंचायत के दारा बाजार वार्ड से नामांकन दाखिल किया।

राज्य भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा ने उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि ये सभी चुनावों में जीतेंगे।

राज्य में विभिन्न शहरी स्थानीय निकायों के 63 वार्ड के लिए चुनाव 24 अप्रैल को होंगे, जबकि मतों की गिनती 25 अप्रैल को होगी।

सत्ताधारी सिक्किम क्रांति मोर्चा (एसकेएम) ने सभी 63 वार्ड में उम्मीदवार उतारे हैं।

नामांकन पत्रों की जांच दो अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश