उप्र: वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन मंगलवार को

Ads

उप्र: वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन मंगलवार को

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 10:12 PM IST

वाराणसी, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री राकेश सचान को पत्र लिखकर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राकेश सचान को इस सम्मेलन में अपना प्रतिनिधि नामित किया है।

मोहन यादव ने पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में व्यापार, शिल्प, ओडीओपी उत्पाद, पर्यटन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में दोनों राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

पत्र के मुताबिक, यह सम्मेलन दोनों राज्यों के ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) उत्पादों एवं जीआई टैग शिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, दोनों प्रदेशों के बीच पर्यटन में वृद्धि व सहयोग को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र