PM Modi Gujarat Visit News: प्रधानमंत्री मोदी कल रहेंगे गुजरात दौरे पर, सेमीकंडक्टर संयंत्र का करेंगे उद्घाटन, विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Ads

PM Modi Gujarat Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 09:22 PM IST

PM Modi Gujarat Visit News/ image source: wikipedia

HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात का दौरा करेंगे।
  • पीएम मोदी साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
  • पीएम मोदी वाव-थराड मेंकई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

PM Modi Gujarat Visit News: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात का दौरा करेंगे जहां वे साणंद में एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उद्घाटन करेंगे एवं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि दोपहर 12.34 बजे, मोदी अहमदाबाद के साणंद स्थित केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो इस संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत का प्रतीक होगा और यह भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। बयान में कहा गया है कि इसके बाद, प्रधानमंत्री वाव-थराड जाएंगे, जहां शाम लगभग 4 बजे प्रधानमंत्री मोदी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे एक सभा को संबोधित भी करेंगे। (PM Modi Gujarat Visit News) बयान में कहा गया है कि साणंद में सेमीकंडक्टर संयंत्र के उद्घाटन के साथ ही, संयंत्र में उन्नत इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (आईपीएम) का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। ये मॉड्यूल ऑटोमोटिव और औद्योगिक एक्लीकेशन के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं।

इस जगह से होगी चिप की आपूर्ति

PM Modi Gujarat Visit News:  पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, प्रत्येक मॉड्यूल में 17 चिप शामिल हैं और इनकी आपूर्ति कैलिफोर्निया स्थित अल्फा एंड ओमेगा सेमीकंडक्टर (एओएस) को की जाएगी। बयान में कहा गया है कि संयंत्र के सभी चरण पूरे होने पर, इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 63.3 लाख यूनिट होगी। बयान में कहा गया है कि इस संयंत्र का उद्घाटन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम है। बयान में कहा गया है कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद, यह कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाला दूसरा सेमीकंडक्टर संयंत्र होगा। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसके साथ ही भारत की दूसरी ओएसएटी/एटीएमपी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट / असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकिंग) इकाई उत्पादन चरण में प्रवेश करेगी। बयान में कहा गया है कि यह परियोजना सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भारतीय मूल की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा (ईएमएस) कंपनी के प्रवेश का भी प्रतीक है, जिससे घरेलू क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।

सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे पीएम

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, यह इकाई स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता के निर्माण में योगदान देगी, भारत के चिप परिवेशी तंत्र में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करेगी और उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी। महावीर जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री गांधीनगर के कोबा तीर्थ (PM Modi Gujarat Visit) में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि सम्राट अशोक के पोते और जैन परंपरा में अहिंसा के प्रति समर्पण और जैन धर्म के प्रचार के लिए जाने जाने वाले सम्राट सम्प्रति के नाम पर स्थापित यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। बयान में कहा गया है कि महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थित इस संग्रहालय में सात अलग-अलग भाग हैं। संग्रहालय में सदियों पुराने दुर्लभ अवशेष, जैन कलाकृतियां और पारंपरिक विरासत संग्रह संरक्षित और प्रदर्शित किए गए हैं।

विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

PM Modi Gujarat Visit News:  वाव-थराड में, प्रधानमंत्री 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं बिजली, रेल, सड़क परिवहन और राजमार्ग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय विकास और ग्रामीण विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। (PM Modi Gujarat Visit) बयान में कहा गया है कि मोदी 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, पहुंच-नियंत्रित राजमार्ग अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगा, धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा और आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा। बयान में कहा गया है कि मोदी चार लेन की इदर-बडोली बाईपास के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। मोदी एनएच-754के के धोलावीरा-मौवाना-वाउवा-संतालपुर खंड (पैकेज-दो) को दो लेन वाली सड़क में अद्यतन करने की आधारशिला भी रखेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-