भाजपा गैर-राजनीतिक लोगों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

भाजपा गैर-राजनीतिक लोगों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा

भाजपा गैर-राजनीतिक लोगों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही : मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा
Modified Date: January 27, 2024 / 07:40 pm IST
Published Date: January 27, 2024 7:40 pm IST

गुवाहाटी, 27 जनवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि भाजपा राज्यों के विकास के लिए गैर-राजनीतिक लोगों को पार्टी में शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत पूर्वी राज्यों में अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

शर्मा ने सोनितपुर जिले में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम गैर-राजनीतिक लोगों या कम से कम उन लोगों को पार्टी में लाने की कोशिश कर रहे हैं जो अब तक गैर-राजनीतिक रहे हैं, ताकि वे भाजपा के माध्यम से राज्यों के विकास में योगदान दे सकें।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी अधिक से अधिक संख्या में वकीलों, चिकित्सकों, इंजीनियर, सीए और ऐसे ही पेशेवर लोगों को पार्टी में लाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्वी राज्यों के लिए यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। इसलिए, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों में हम गैर-राजनीतिक लोगों को पार्टी में लाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में