विकास के लिए कृत संकल्पित है भाजपा सरकार : राठौड़

विकास के लिए कृत संकल्पित है भाजपा सरकार : राठौड़

विकास के लिए कृत संकल्पित है भाजपा सरकार : राठौड़
Modified Date: January 13, 2025 / 07:44 pm IST
Published Date: January 13, 2025 7:44 pm IST

जयपुर, 13 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की तरक्की के लिए कृत संकल्पित है और विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

राठौड़ ने यहां मीडिया से बातचीत में विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी), यमुना जल समझौता, रिफाइनरी परियोजना जैसे कार्यों को लटकाए रखा। भाजपा सरकार ने आते ही इन कार्यों को प्राथमिकता दी और उनके कार्यान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी उठाया।”

उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार जनता के हित में कामकर रही है। वह राज्य की तरक्की के लिए कृत संकल्पित है और विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।”

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ‘संविधान गौरव अभियान’ के जरिये देशभर में कांग्रेस नेताओं का ‘दोहरा चरित्र’ उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अभियान के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर पर समिति बनाई है, जो लोगों के बीच जाकर उन्हें “कांग्रेस के काले कारनामों” के बारे में बताएगी।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में