BJP Lady Leader Viral Video: भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

BJP Lady Leader Viral Video: भाजपा नेत्री अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

BJP Lady Leader Viral Video: भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

BJP Lady Leader Viral Video: भाजपा नेत्री अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर / Image: AI Generated

Modified Date: February 19, 2026 / 02:18 pm IST
Published Date: February 19, 2026 2:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक वीडियो बना लिए
  • अपने ऑफिस बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया
  • वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया

उदयपुर: BJP Lady Leader Viral Video जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के ​बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर उदयपुर से लेकर जयपुर तक पारा आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कई नेताओं पर गाज गिर सकती है।

एआई से बनाई अश्लील वीडियो

BJP Lady Leader Viral Video मिली जानकरी के अनुसार मामला भागलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा की महिला नेत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो एक वकील के संपर्क में पिछले एक साल से थी। महिला नेत्री की मानें तो वकील ने बीते दिनों एआई से उनका अश्लील वीडियो बना ली और धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं महिला नेत्री ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक साल से थे संपर्क में

भूपालपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेत्री ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अधिवक्ता विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे कार्यालय बुलाकर कोल्डड्रिंक पिलाया, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे। कुछ समय बाद होश आया। आरोप है कि आरोपी वकील ने अश्लील वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा एक अन्य केस में समझौता कराने का दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने एआई के जरिए अन्य परिचितों के साथ वीडियो तैयार कर दिए। उसे आधार बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

देर रात आरोपी को दबोचा

मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया, सीसीटीवी डीवीआर और मोबाइल जब्त किए तथा परिजनों से मारपीट की। आरोपी की पत्नी ने एसपी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"