भाजपा नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से फरार

भाजपा नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से फरार

भाजपा नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, चार युवकों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: April 15, 2020 2:11 am IST

बरेली। मंगलवार रात चार बदमाशों ने सरेआम भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर तब तक गोली मारते हैं, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार भी हो गए। लॉकडाउन में इतनी बड़ी वारदात हो गई और दिन रात सड़कों पर घूमने वाली पुलिस को भनक तक नही लगी।

ये भी पढ़ें:इंदौर में मंगलवार को 65 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में 427 हुई संक्रमितों की संख्या

मृतक का नाम यूनुस अहमद उर्फ डिंपी था, डिंपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष थे, परिजनों ने बताया कि उनका जमीन को लेकर सिराजुद्दीन, ईसामुद्दीन और आसिफ से विवाद चल रहा है। जिसको लेकर 2 साल पहले इन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, आज जब यूनुस अहमद उर्फ डंपी अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी सिराजुद्दीन, ईसामुद्दीन, आसिफ और एक अज्ञात युवक आये, इनके हाथों में पिस्टल, रायफल, रिवाल्वर और तमंचा था। उन लोगों ने यूनुस अहमद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने सभी प्रकार की पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेन 3 मई तक किए रद्द, स…

यूनुस अहमद उर्फ डंपी की हत्या की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय डॉग स्क्वाड और बारादरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शहर के सभी थानों की पुलिस ने सभी जगह नाकेबंदी कर दी, ताकि हत्यारों को पकड़ा जा सके, लेकिन, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के दौरान इन विमानों को मिली उड़ान भरने की अनुमति, नागरिक उ…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com