भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भवानीपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भवानीपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में भवानीपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया
Modified Date: April 2, 2026 / 01:35 pm IST
Published Date: April 2, 2026 1:35 pm IST

कोलकाता, दो अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अधिकारी ‘जय श्री राम’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों के बीच भवानीपुर और आसपास के इलाकों में रोड शो के बाद सर्वे बिल्डिंग कार्यालय पहुंचे।

अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह दो बार विधायक रह चुके हैं।

भाजपा भवानीपुर में होने वाले इस मुकाबले को 2026 के विधानसभा चुनाव की सबसे चर्चित चुनावी जंग के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है, जहां अधिकारी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गृह क्षेत्र में चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी।

भाषा सुरभि गोला

गोला


लेखक के बारे में