Trump Mocks French President: ट्रंप ने उड़ाया फ्रांसीसी राष्ट्रपति का मजाक.. बीवी के थप्पड़ जड़ने वाले वीडियो की तरफ था इशारा, आपने देखा वो Clip?

Donald Trump Mocks French President: ट्रंप ने मैक्रों और फ्रांस पर कसा तंज, वायरल वीडियो का जिक्र, NATO और ईरान युद्ध पर बढ़ा विवाद।

Trump Mocks French President: ट्रंप ने उड़ाया फ्रांसीसी राष्ट्रपति का मजाक.. बीवी के थप्पड़ जड़ने वाले वीडियो की तरफ था इशारा, आपने देखा वो Clip?

Trump Mocks French President Emmanuel Macron || Image- AP File

Modified Date: April 2, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: April 2, 2026 12:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने मैक्रों का मजाक उड़ाया
  • वायरल वीडियो पर फिर छिड़ी बहस
  • NATO और फ्रांस पर ट्रंप का हमला

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मज़ाक उड़ाया है। इसके साथ ही ट्रंप ने अपने ‘नाटो’ सहयोगियों पर भी हमला बोला। (Trump Mocks French President Emmanuel Macron) दरअसल नाटो सदस्य होने के बावजूद फ्रांस ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया था। मिडिल ईस्ट में यह युद्द इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी है ट्रंप ने कहा, “मैंने फ्रांस से, मैक्रों से बात की। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती हैं। वह अभी भी अपने जबड़े पर लगी चोट से उबर रहे हैं।”

पुराने वीडियो की तरफ था ट्रंप का इशारा

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति मई 2025 के एक वायरल वीडियो की ओर इशारा कर रहे थे। उस वीडियो में वियतनाम यात्रा के दौरान ब्रिगेट मैक्रों, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे को पीछे की ओर धकेल रही हैं। (Trump Mocks French President Emmanuel Macron) मैक्रों ने इसे एडिटेड वीडियो और खुद केन खिलाफ गलत प्रचार बताया था।

इजरायल भी फ्रांस के विरोध में

दरअसल पिछले दिनों फ्रांस ने एक अमेरिकी सैन्य विमान को अपने एविएशन रुट को इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था, इसमें बाद से ही दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गई। इजरायल ने तो फ्रांस से किसी भी तरह के हथियार खरीदने से भी इंकार कर दिया है।

ईरान में जल्द “काम ख़त्म करेंगे” : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी बल ईरान में जल्द ही “काम खत्म करेंगे क्योंकि मुख्य रणनीतिक उद्देश्य लगभग पूरे होने वाले हैं।” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध में उनके लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और ये लक्ष्य हैं ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता एवं नौसेना को नष्ट करना तथा यह सुनिश्चित करना कि उसके लिए काम करने वाले छद्म संगठन अब क्षेत्र को अस्थिर नहीं कर सकें और ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सके।

ट्रंप ने ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कहा कि यह सैन्य कार्रवाई तेल समेत ईरान के किसी विशाल संसाधन को हासिल करने के लिए नहीं की गई है, बल्कि यह अमेरिका के सहयोगियों की मदद के लिए की गई है। (Trump Mocks French President Emmanuel Macron) उन्होंने कहा, “हम पश्चिम एशिया से पूरी तरह अलग हैं लेकिन फिर भी हम मदद करने के लिए वहां हैं।” उन्होंने कहा, “हमें वहां रहने की जरूरत नहीं है। हमें उनके तेल की जरूरत नहीं है। उनके पास जो कुछ भी है, उसकी हमें जरूरत नहीं है लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद करने के लिए वहां हैं।”

ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के क्रॉस हॉल में बुधवार रात कहा कि पिछले एक महीने में ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ की कार्रवाई से ईरान की ‘‘मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता में उल्लेखनीय कमी आई है और हथियार बनाने वाली उसकी फैक्टरी एवं रॉकेट प्रक्षेपक तहस-नहस किए जा रहे हैं।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

पावरिका का शेयर 395 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग घायल

जजीरा एयरवेज ने भारत में कोझिकोड, तिरुचिरापल्ली, मेंगलुरु, कन्नूर में अपनी सेवाओं का किया विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ लय हासिल करने की कोशिश करेगा चेन्नई सुपर किंग्स

बलिया में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के सात शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown