Datia Congress MLA Jail: कांग्रेस विधायक को 3 साल की सजा, 25 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Datia Congress MLA Jail: कांग्रेस विधायक को 3 साल की सजा, 25 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Datia Congress MLA Jail. Image Source- IBC24
- कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई गई
- मामला दतिया भूमि विकास बैंक में एफडी धोखाधड़ी से जुड़ा है
- कोर्ट ने अपील के लिए 15 दिन का समय दिया है
भोपाल: Datia Congress MLA Jail मध्यप्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुना दी है। कोर्ट ने उन्हें अपील करने के लिए 15 दिन का समय भी दिया है। मामला भूमि विकास बैंक से जुड़ा हुआ है, जिसमें धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगे थे। बता दें कि दिल्ली की विशेष MP/MLA कोर्ट ने कल उन्हें दोषी मानते हुए तिहाड़ जेल भेजा था। जिसके बाद आज 3 साल की सजा सुना दी है।
क्या है पूरा मामला?
Datia Congress MLA Jail यह पूरा मामला जिला सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक दतिया से जुड़ा है। आरोप है कि बैंक अध्यक्ष रहते हुए भारती ने अपनी मां के नाम से बैंक में 10.50 लाख रुपए की एफडी तीन साल के लिए कराई थी, जिस पर 13.50% ब्याज मिल रहा था। आरोप है कि बाद में इस एफडी की अवधि में बदलाव कर उसे 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बैंक के कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसे धोखाधड़ी का मामला माना और केस दर्ज करने के आदेश दिए। 6 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ चल रहे केस का ट्रायल ग्वालियर की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट से हटाकर दिल्ली की अदालत में भेजा जाए। राजेंद्र भारती ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनका परिवार इस मामले को राजनीतिक दबाव के जरिए प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट ने दिल्ली की निचली अदालत को निर्देश था कि वह इस मामले की सुनवाई 6 महीने के भीतर पूरी करे।
जेल भी जा चुके भारती
विधायक राजेंद्र भारती पहले भी राजनीतिक विवादों में रहे हैं। 13 जनवरी 2022 को आदिवासियों के जुड़े एक मामले में उन्हें 7 दिन तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। दतिया में आदिवासी महिला राधाबाई मोगिया ने भारती के खिलाफ जमीन मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर दतिया थाने में उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। दतिया पुलिस ने इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से भारती को स्पेशल कोर्ट ने तीन दिन के लिए जेल भेज दिया था। इस मामले में भारती को सात दिन बाद जमानत मिली थी।
2023 में नरोत्तम मिश्रा को दी थी मात
बता दें कि वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा को 8800 वोटों से हराकर विधायक बने थे। नरोत्तम लगातार 3 बार से दतिया के विधायक थे। उन्हें बीजेपी का कद्दावर नेता कहा जाता है।
https://www.youtube.com/watch?v=wfnsMDCu30U
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ayodhya Hospital Negligence : खुशियों की जगह घर में मातम! बिना डॉक्टर के स्टाफ ने जच्चा-बच्चा के साथ किया ऐसा कांड, अब बीजेपी नेता ने लगाए गंभीर आरोप
- Vande Bharat: देश की पहली 'डिजिटल जनगणना'! बदल रहा है डेटा का अंदाज, अपनी जानकारी पोर्टल पर ऐसे कर सकेंग दर्ज
- PM Modi CCS Meeting : पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने ली हाई-लेवल मीटिंग, एलपीजी से लेकर खाद आपूर्ति तक इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए बैठक की बड़ी बातें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्हें दिल्ली की विशेष MP/MLA कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: MLA Rajendra Bharti Sentenced to 3 Years
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm