मोदी के भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता हवन करेंगे

मोदी के भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता हवन करेंगे

मोदी के भारत का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में भाजपा नेता हवन करेंगे
Modified Date: June 10, 2026 / 01:14 am IST
Published Date: June 10, 2026 1:14 am IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) नरेन्द्र मोदी के भारत का लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, पार्टी के सांसद और विधायक समेत अन्य नेता मंदिरों एवं अपने घरों में हवन करेंगे और प्रार्थना करेंगे।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और राज्य महासचिव पवन राणा के साथ नवीन झंडेवालान मंदिर में प्रार्थना करेंगे।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ मुख्यमंत्री गुप्ता किशनगंज गौशाला स्थित राम मंदिर में प्रार्थना करेंगी।

मोदी 10 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे करेंगे और वह जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

भाषा संतोष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में